NEWSUttar Pradesh

कमिश्नरेट कानपुर में तीन निरीक्षक बने सहायक पुलिस आयुक्त

पिपिंग सेरेमनी में पुलिस आयुक्त ने पदचिह्न पहनाकर किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान कमिश्नरेट कानपुर में तैनात तीन निरीक्षकों को सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पद पर पदोन्नत किया गया।

पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में श्री मनोज कुमार सिंह, श्री सुभाष चन्द्र एवं श्री रवीन्द्र प्रताप सिंह शामिल हैं। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल एवं पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दिनेश त्रिपाठी ने पदोन्नत अधिकारियों को पदचिह्न पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त ने नवपदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अपेक्षा जताई कि वे नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे।

Related Articles

Back to top button