
RPS गौरव इंटरनेशनल स्कूल के ‘लगन चैंपियंस एरीना’ में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियां, उज्ज्वल भविष्य की कामना
- प्रतीक कुमार
कानपुर नगर। बिल्हौर स्थित RPS गौरव इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह ‘लगन चैंपियंस एरीना’ में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे देखकर मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन एवं प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करते हैं।

