शांति व्यवस्था को लेकर संगसियापुर में उच्चस्तरीय शांति समिति बैठक आयोजित
- विवेक कुमार
कानपुर देहात। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ग्राम संगसियापुर, थाना अकबरपुर में उच्चस्तरीय शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने संयुक्त रूप से भाग लेते हुए उपस्थित ग्रामीणों से संवाद किया और आपसी भाईचारे व शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। बैठक के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने तथा समस्याओं की सूचना तत्काल प्रशासन को देने के लिए प्रेरित किया गया।

