NEWSUttar Pradesh
मिशन शक्ति 5 के तहत एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व सुविधाओं पर दिए निर्देश

- विवेक कुमार
कानपुर देहात। मिशन शक्ति 5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा जिला अस्पताल अकबरपुर परिसर में स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं स्वच्छता का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए महिलाओं को बेहतर, सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि केंद्र में आने वाली महिलाओं को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा सभी व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।



