
मैथिली शरण गुप्त पार्क में आयोजित शिविर में ब्लड शुगर-बीपी जांच के साथ 146 महिलाओं को मिला परामर्श
- पूजा परिहार
झांसी। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इण्डियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (आई.आई.एम.ए.), झांसी द्वारा मैथिली शरण गुप्त पार्क में वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. देवेन्द्र पटसारिया ने की।
शिविर के दौरान कुल 450 मरीजों की निःशुल्क ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। वहीं महिला चिकित्सकों द्वारा 146 महिला मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वी.वी. आर्या ने सभी चिकित्सकों को विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ऐसे निःशुल्क शिविरों के आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष डॉ. रीमा सोनकर, सचिव डॉ. राजेन्द्र सोनी, कोषाध्यक्ष डॉ. रंजीत सिंह बघेल, विमेंस फोरम अध्यक्ष डॉ. बृशाली यादव, उत्तर प्रदेश महासचिव डॉ. अनुपम सिंह, संरक्षक डॉ. बी.डी. मोदी, डॉ. बी.एस. साहू, डॉ. नीलम आनन्द, डॉ. विक्रम आनन्द, डॉ. देवेश मनोचा, डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता, डॉ. केश गुप्ता, डॉ. नीतू सोनी, डॉ. धीरज अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और निःशुल्क जांच एवं परामर्श का लाभ प्रदान किया गया।


