HomeNEWSमिशन शक्ति-5 के तहत महोबा पुलिस सक्रिय, महिलाओं को सुरक्षा व जागरूकता...

मिशन शक्ति-5 के तहत महोबा पुलिस सक्रिय, महिलाओं को सुरक्षा व जागरूकता का संदेश

पनवाड़ी और कुलपहाड़ थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान, हेल्पलाइन नंबरों व साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी

  • प्रतीक कुमार

महोबा। मिशन शक्ति-5 अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महोबा पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।

थाना पनवाड़ी की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र के प्रमुख कस्बों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान उन्हें शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

वहीं, थाना कुलपहाड़ की मिशन शक्ति टीम ने भी अपने क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे निर्भीक होकर समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments