
ग्राम सेहुद में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की रही मौजूदगी
- विवेक कुमार
औरैया। जनपद औरैया के ग्राम सेहुद में जिला होमगार्ड्स कमांडेंट कार्यालय का भूमिपूजन/शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक गुड़िया कठेरिया ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही बताया गया कि इस कार्यालय के निर्माण से जनपद में होमगार्ड्स व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर मंडलीय कमांडेंट अनिल कुमार, जिला कमांडेंट प्रेम प्रशांत, राजेश कुमार, प्रीति शर्मा, मनोज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।


