HomeNEWSमहिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश, स्कूटी रैली को हरी झंडी

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश, स्कूटी रैली को हरी झंडी

महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने लखनऊ में किया फ्लैग ऑफ, हेलमेट वितरण भी हुआ

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज लखनऊ में एक भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मा. अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग डॉ. बबिता सिंह चौहान द्वारा किया गया।

यह स्कूटी रैली ‘आल इंडिया इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ’ एवं ‘बाराबंकी’ के संयुक्त संयोजन में आयोजित की गई, जिसे लखनऊ के मरीन ड्राइव गोमती रिवर फ्रंट से शीरोज़ हैंगआउट तक फ्लैग ऑफ कर रवाना किया गया।

इस अवसर पर डॉ. चौहान ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महिलाओं को हेलमेट वितरित किए और सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एसिड हमले से पीड़ित युवतियों से संवाद किया तथा उनके साहस, संघर्ष और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।

उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है और इस दिशा में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments