HomeNEWSरामादेवी चौराहा पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष अभियान

रामादेवी चौराहा पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष अभियान


RTC स्कीम के तहत निरीक्षण, लेन व्यवस्था लागू — 205 ऑटो व ई-रिक्शा के चालान, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में एडीसीपी यातायात कपिल देव सिंह द्वारा सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” के तहत रामादेवी चौराहा पर विशेष निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान चौराहे पर यातायात को सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए रस्सी के माध्यम से स्पष्ट चिन्हांकन किया गया, जिससे वाहनों की आवाजाही निर्धारित लेन में सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही चौराहे के आसपास स्थित दुकानों का भी चिन्हांकन कर दुकानदारों से संवाद स्थापित किया गया।

दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों के सामने अतिक्रमण न करने, सड़क पर अनावश्यक सामान न रखने और ग्राहकों के वाहनों को सुव्यवस्थित ढंग से पार्क कराने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने उनसे अपील की कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें, जिससे चौराहे पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

चौराहे पर रूट मार्शल की तैनाती भी की गई है। साथ ही, चिन्हित चोक पॉइंट्स (Choke Points) की पहचान कर उनके कारणों को दूर करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे यात्रियों के ट्रैवल टाइम में कमी लाई जा सके।

कार्रवाई के दौरान बिना निर्धारित कलर कोड के संचालित हो रहे 205 ऑटो एवं ई-रिक्शा के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए चालान किए गए।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य चौराहे पर अनावश्यक जाम को खत्म करना, यातायात प्रवाह को निर्बाध बनाए रखना और यात्रियों के समय की बचत करना है। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए कि चिन्हित रूट व्यवस्था हर समय स्पष्ट और अवरोध मुक्त बनी रहे।

इस मौके पर टीआई पूर्वी जोन धर्मवीर सरोज और थाना प्रभारी चकेरी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments