बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या पर सख्ती—अवैध पार्किंग व अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
- ऋषभ कुमार
कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा शहर में सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रमुख चौराहों एवं तिराहों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने यातायात संचालन की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान बड़ा चौराहा, परेड चौराहा, मर्चेंट चैम्बर तिराहा एवं रानी घाट चौराहा जैसे महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के प्रमुख बिंदुओं में चौराहों पर बढ़ते यातायात दबाव, वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही, अवैध पार्किंग तथा जाम की स्थिति का गहन अवलोकन शामिल रहा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पीक आवर्स के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि यातायात सुचारु बना रहे।
साथ ही अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ नियमित एवं प्रभावी प्रवर्तनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।


