
37वीं वाहिनी पीएसी श्याम नगर में 254वां रक्तदान शिविर सम्पन्न, विभिन्न अधिकारियों एवं सहयोगियों को दिया गया आभार
- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। संकल्प सेवा समिति के द्वारा 254वां रक्तदान शिविर 37वीं वाहिनी पीएसी, श्याम नगर में सेनानायक श्री बी. बी. चौरसिया जी तथा उपसेनानायक तनु मैम के निर्देशन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस रक्तदान शिविर में पीएसी के 22 जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम के दौरान सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया गया।

संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने सभी रक्तदाताओं, सेनानायक बी. बी. चौरसिया जी, उपसेनानायक तनु मैम, क्वार्टर मास्टर चंद्रेश्वर जी, आरटीसी प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, ब्लड बैंक टीम, संकल्प सेवा समिति की पूरी टीम, साथ ही रक्तदान शिविर में सहयोग करने वाले अभिषेक चौहान, अनूप सचान, योगेंद्र चौहान तथा सभी पत्रकार बंधुओं एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।


