HomeNEWSमिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को किया गया...

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक


महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर दी विस्तृत जानकारी

  • राकेश कुमार

महोबा। मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत पीएमश्री नवोदय विद्यालय, महोबा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वंदना सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

उन्होंने छात्रों को सतर्क रहने, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत सजग होने तथा आवश्यकता पड़ने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments