HomeNEWSलखनऊ में शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह...

लखनऊ में शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

गणमान्य अतिथियों ने वीर सपूत को किया नमन, परिवारजन एवं एनसीसी कैडेट्स रहे उपस्थित

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव (1973-2001) की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज लखनऊ में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर वीर सपूत को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त कर्नल शरद सरन सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।

इस दौरान शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव के परिजन—माता श्रीमती सरोजिनी श्रीवास्तव, भाई श्री रुपेश श्रीवास्तव, श्रीमती नलिनी सहित अन्य पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने भावुक होकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव के साहस, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए कहा गया कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए निरंतर प्रेरणास्रोत रहेगा।

यह कार्यक्रम एकता, सम्मान एवं देशभक्ति की भावना का प्रतीक बना, जिसमें एनसीसी एलुमनाई, 64 एनसीसी बटालियन उत्तर प्रदेश के कैडेट्स, पूर्व सैनिक, परिवारजन एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में आशीष यादव (एनसीसी एलुमनाई), सेवानिवृत्त कर्नल शरद सरन एवं देवेन्द्र यादव (सभासद) का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments