HomeBundelkhandअंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, डॉ. संदीप सरावगी ने किया माल्यार्पण

अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, डॉ. संदीप सरावगी ने किया माल्यार्पण

बुंदेलखंड महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा, बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

  • पूजा परिहार

झांसी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को जनपद झाँसी स्थित बुंदेलखंड महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समिति के सदस्यों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान सामाजिक एकता, समानता और जागरूकता का संदेश प्रमुख रूप से दिखाई दिया।

इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को अपने जीवन में उतारें और शिक्षा, समानता एवं न्याय के सिद्धांतों पर चलकर एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण करें।

कार्यक्रम का समापन धीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार रैकवार, श्रीराम बाथम, रतीराम यादव, अनुज प्रताप सिंह, अभिषेक यादव, संदीप नामदेव, कमल मेहता, राकेश अहिरवार, धर्मेंद्र खटीग एवं बृजेश निगम सहित अन्य उपस्थित लोगों द्वारा बाबा साहेब को नमन करते हुए और उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments