HomeNEWSकानपुर में लायंस क्लब इंटरनेशनल की एनीमिया जागरूकता रैली, महिलाओं को दिया...

कानपुर में लायंस क्लब इंटरनेशनल की एनीमिया जागरूकता रैली, महिलाओं को दिया स्वास्थ्य का संदेश

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुन्नीगंज से निकली रैली, पोषण और नियमित जांच पर दिया गया जोर

  • सौम्य पाण्डेय

कानपुर नगर। Lions Clubs International के तत्वावधान में महिलाओं एवं किशोरियों में बढ़ती एनीमिया की समस्या को लेकर जागरूकता फैलाने हेतु राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में एक विशेष रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डिस्ट्रिक्ट 321 बी-2 की चेयरपर्सन लायन एमजेएफ सविता श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

रैली का शुभारंभ वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम एमजेएफ लायन शरद अग्निहोत्री एवं वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय लायन विश्व रतन त्रिपाठी द्वारा किया गया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्राओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर और स्लोगन लेकर लोगों को जागरूक किया। “स्वस्थ नारी, समृद्ध समाज”, “एनीमिया से लड़ें, स्वास्थ्य को गले लगाएं” और “सही पोषण, एनीमिया से संरक्षण” जैसे संदेशों के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई।

इस दौरान क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि एनीमिया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो विशेष रूप से महिलाओं और किशोरियों को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि आयरन युक्त आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार से इस बीमारी से बचाव संभव है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं परामर्श की भी व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन गोपाल तुलसियान, लायन चित्र दयाल, लायन धनंजय जैन, लायन विनोद वाजपेई, लायन विराट गुप्ता, लायन कमला प्रसाद श्रीवास्तव, लायन दीपक बुधवार, लायन सुषमा वर्मा, लायन मधु भार्गव, लायन नवनीत निगम, लायन सुभाष खन्ना सहित विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments