डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, एसपी श्रद्धा पाण्डेय की मौजूदगी में समस्याओं के समाधान के निर्देश
- विवेक कुमार
कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रगति की समीक्षा की गई और विद्युत सेवाओं से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उद्यमियों एवं व्यापारियों के साथ मासिक गोष्ठी भी आयोजित की। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनसुविधाओं में सुधार और व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने के लिए ऐसी बैठकों का आयोजन नियमित रूप से जारी रहेगा।


