HomeNEWSकुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के नेतृत्व में सर्वाइकल कैंसर से बचाव...

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के नेतृत्व में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु निःशुल्क टीकाकरण अभियान

130 किशोरियों को लगाया गया एचपीवी वैक्सीन का अंतिम डोज, कई विद्यालयों में चला अभियान

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। मा. कुलाधिपति एवं राज्यपाल, उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा तथा कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु किशोरियों के लिए निःशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 130 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन का अंतिम डोज लगाया गया। यह टीकाकरण परमहंस राम मंगलदास विद्या इंटर कॉलेज, सवाईपुर, राम नगर कम्पोजिट विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय लुधवाखेड़ा, हिंगूपुर एवं टिक्कनपुरवा सहित विभिन्न विद्यालयों में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, डॉ. वंदना पाठक सहित अन्य चिकित्सकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर कुलपति ने किशोरियों का उत्साहवर्धन भी किया।

टीकाकरण का कार्य जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की टीम द्वारा संपन्न कराया गया।

अभियान के तहत 18 अप्रैल 2026 को अन्य विद्यालयों में भी किशोरियों को वैक्सीन का अंतिम डोज लगाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments