
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने साहित्य और संस्कृति के महत्व पर दिया जोर
- सौरभ शुक्ला
कानपुर नगर। यमुना साहित्यिक मंच के तत्वावधान में आयोजित “अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं चिकाई सम्मान-2026” कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रकाश पाल (क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र), राजकुमार वधावन (जिला संघ चालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), वीरेंद्र मित्तल (नगर कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), शिवराम सिंह (जिलाध्यक्ष, भाजपा, कानपुर दक्षिण), आरती त्रिपाठी (पार्षद), यमुना साहित्यिक मंच के अध्यक्ष हेमंत पाण्डेय, सचिव गौरव चौहान, महामंत्री धीरज सिंह चंदन सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि सर्वेश अस्थाना, गजेंद्र प्रियांशु एवं कवियत्री सोनल जैन ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अपने संबोधन में बृजेश पाठक ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में साहित्यिक चेतना को बढ़ाते हैं और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर गया।


