RTC स्कीम के तहत प्रमुख मार्गों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
- रोशनी सिंह
वाराणसी। ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मोहित अग्रवाल ने ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यातायात को सुचारु बनाए रखने, जाम की समस्या को कम करने और आम जनता को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
इस दौरान प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक प्रबंधन की स्थिति का आंकलन किया गया तथा आवश्यक सुधार के लिए मौके पर ही निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और अवैध पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि RTC स्कीम के माध्यम से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को राहत मिल सके।


