- प्रतीक कुमार
बरेली। आज कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन काउंटर का उद्घाटन अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, बबिता सिंह चौहान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।


