HomeUttar Pradeshबीकेटी में मारपीट की घटना पर सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से...

बीकेटी में मारपीट की घटना पर सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

कानूनी कार्रवाई और हरसंभव मदद का दिया भरोसा

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लखनऊ जिला इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल बीकेटी विधानसभा क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा।

बताया गया कि ग्राम जमखनवा, इटौंजा (बीकेटी, लखनऊ) में कुछ दबंगों ने अपने 15-20 साथियों के साथ मिलकर गांव के ही लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में धर्मेंद्र कुमार लोधी, सुमित लोधी, पार्वती लोधी और लासादीन लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही, पार्टी की ओर से परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

इस मौके पर सांसद आर.के. चौधरी, विधायक राहुल लोधी, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री सलाउद्दीन सिद्दीकी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments