HomeNEWSबाल विवाह प्रतिषेध पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित, बेटियों को किया जागरूक

बाल विवाह प्रतिषेध पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित, बेटियों को किया जागरूक

शिक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों पर जोर, कई गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति

  • तरुण कुमार

जालौन/कोंच। अनुरागिनी संस्था द्वारा आयोजित बाल विवाह प्रतिषेध जागरूकता गोष्ठी में बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बेटियों से संवाद कर उन्हें सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक बनने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में Anita Gupta, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी कोंच ज्योति सिंह, जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार जालौन के सभापति उपेंद्र सिंह राजावत, नगर पालिका परिषद कोंच के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता तथा भारतीय जनता पार्टी कोंच की नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में भूमि विकास बैंक शाखा कोंच के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, मिनौरा सहकारी संघ के अध्यक्ष श्याम करण प्रजापति, महिला थाना प्रभारी उमा सैनी, महिला विभाग से जुड़ी जूली खान, गरिमा पाठक एवं रजनी शर्मा, अमरचंद महेश्वरी इंटर कॉलेज कोंच के प्रधानाचार्य प्रेम नारायण वर्मा तथा वार्डन वंदना वर्मा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी संजय सिंघल द्वारा किया गया।

गोष्ठी के दौरान सभी अतिथियों ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने, बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments