
बलिया में ASP (दक्षिणी) पद पर तैनाती; पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने समारोह में दी शुभकामनाएं
- विवेक कुमार
कानपुर देहात। ASP/CO भोगनीपुर संजय वर्मा के स्थानांतरण पर पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उनका स्थानांतरण ASP, दक्षिणी जनपद बलिया के पद पर हुआ है।
इस अवसर पर SP श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
समारोह में मौजूद अधिकारियों ने संजय वर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया।


