HomeNEWSपहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, रक्तदान कर युवाओं ने दी...

पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, रक्तदान कर युवाओं ने दी मानवता की मिसाल

26 शहीद भारतीय नागरिकों की याद में लगे रक्तदान शिविर में 5 युवाओं ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों की मदद का दिया संदेश

  • निखिल चंद्र गुप्ता

फतेहपुर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद 26 भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ द्वारा मानस रक्त केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में पांच युवाओं ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और मानवता की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला प्रवक्ता प्रसून तिवारी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जिले में अक्सर रक्त की कमी के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में युवाओं को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं हर तीन महीने में रक्तदान करते हैं और इससे कोई कमजोरी नहीं आती।

रक्तदान करने वालों में सुभाष, सुयश, शिवम, बालचंद्र शर्मा और महेश पाठक शामिल रहे।

इस अवसर पर संस्था के गुरमीत सिंह, यश, अभय मिश्रा, शिवम सिंह, ऋतिक तथा रक्त केंद्र के अमन यादव, अनामिका, अंजली और विशाल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments