HomeUttar Pradeshअखिलेश यादव से विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिमंडलों की मुलाकात, सौंपे मांगपत्र

अखिलेश यादव से विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिमंडलों की मुलाकात, सौंपे मांगपत्र

रोहिला, सैन सविता, अंसारी और प्रजापति समाज ने रखीं अपनी मांगें; सपा सरकार बनने पर समाधान का आश्वासन

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav से आज रोहिला, सैन सविता, अंसारी तथा प्रजापति समाज के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात कर अपनी-अपनी मांगों के ज्ञापन सौंपे।

अखिलेश यादव ने सभी प्रतिनिधियों से कहा कि पहले समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है, उसके बाद सभी वर्गों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

अखिल भारतीय रूहेला क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण रूहेला ने बताया कि रोहिला, छिप्पी, दर्जी, टांक और नामदेव समाज उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में बड़ी संख्या में निवास करता है, लेकिन उनकी राजनीतिक पहचान नहीं बन पाई है। उन्होंने मांग की कि सरकारी गजट में छिप्पी और दर्जी के स्थान पर ‘रोहिला’ नाम दर्ज किया जाए तथा समाज को सरकार में उचित भागीदारी मिले।

रोहिला प्रतिनिधिमंडल में राम निवास रूहेला, प्रदीप रूहेला, अजय रूहेला, ब्रजमोहन रूहेला, मनीष रूहेला, नितिन रूहेला, आशीष रूहेला, दीपक दर्जी, विजय नामदेव और नीरज रूहेला शामिल रहे।

सैन सविता समाज के प्रतिनिधिमंडल में गिरीश मधुरिया, बोबी सैन, कैलाशपुरी, गोलू सैन और विनीत सविता मौजूद रहे। इसके अलावा फैजल कुमार सलमानी और अब्दुल ने भी मुलाकात कर अपनी बात रखी।

प्रजापति समाज की ओर से रमेश प्रजापति, लालचंद प्रजापति, अतुल प्रजापति, रामलाल प्रजापति, श्रीराम प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, राम किशोर प्रजापति, श्रवण कुमार प्रजापति और सतपाल प्रजापति ने ज्ञापन सौंपा।

प्रजापति समाज ने गुरु पूर्णिमा के दिन दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती मनाए जाने की मांग भी रखी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments