HomeNEWSहोमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025: डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया...

होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025: डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सख्त, केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। उ0प्र0 होमगार्ड पदों की सीधी भर्ती-2025 के तहत आयोजित परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में डीएम कपिल सिंह एवं एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

प्रशासन की सक्रियता के चलते परीक्षा को सफलतापूर्वक एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments