HomeNEWSकोंच कोतवाली का एएसपी ने किया औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को लेकर...

कोंच कोतवाली का एएसपी ने किया औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने अभिलेखों, लंबित मामलों और निर्माण कार्यों की समीक्षा की, व्यापारियों से CCTV लगाने की अपील

  • तरुण कुमार

जालौन। जनपद के कोंच नगर में बुधवार रात अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने कोंच कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से पुलिस विभाग में हलचल मच गई।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के विभिन्न पटलों, अभिलेखों और लंबित मामलों का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही मिशन शक्ति केंद्र, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, हवालात और भोजनालय का भी निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव और लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के उपरांत एएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक कर कानून व्यवस्था, गश्त व्यवस्था और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान कोतवाली परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। एएसपी ने कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्हें समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने नगर के व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की जांच में सहायता मिल सके और अपराधियों की पहचान आसानी से हो सके।

निरीक्षण के बाद एएसपी ने क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद, कोतवाली पुलिस बल और अन्य अधिकारियों के साथ कस्बे में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments