HomeNEWSएसपी कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने भोगनीपुर में पैदल गश्त कर...

एसपी कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने भोगनीपुर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

आमजन से संवाद कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी के निर्देश

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात द्वारा कस्बा भोगनीपुर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था का निरीक्षण किया और पुलिस बल की सक्रियता की समीक्षा की।

गश्त के दौरान एसपी ने आमजन से संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं और आश्वासन दिया कि पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।

निरीक्षण के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही क्षेत्र में नियमित गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments