मकान सूचीकरण चरण के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- विवेक कुमार
कानपुर देहात। कपिल सिंह, जिलाधिकारी कानपुर देहात एवं श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा जनगणना-2026 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।
यह गोष्ठी कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जनगणना कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि मकान सूचीकरण चरण जनगणना की आधारभूत प्रक्रिया है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही और आगामी जनगणना कार्य की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।


