
गार्द रजिस्टरों की जांच के बाद आदेश कक्ष में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
- विवेक कुमार
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की उपस्थिति, अनुशासन एवं तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के उपरांत आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों की गहन जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को रजिस्टरों के रखरखाव एवं अद्यतन प्रविष्टियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।


