मोतीझील मेट्रो स्टेशन स्थित Gold’s Gym में युवाओं और वॉलंटियर्स ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान
- सौम्या पाण्डेय
कानपुर। पावन गंगा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 206वां रक्तदान शिविर मोतीझील मेट्रो स्टेशन के प्रथम तल पर स्थित Gold’s Gym में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में जिम में आने वाले युवाओं एवं संस्था के वॉलंटियर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया और युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान एक महादान है, जिससे अनेक जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

शिविर के सफल आयोजन में पावन गंगा सेवा संस्थान के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्था ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को जारी रखने की बात कही।


