HomeNEWS‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ एवं ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त...

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ एवं ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त बेटियों से मिले सतीश महाना

कानपुर कैंप कार्यालय में बेटियों का किया उत्साहवर्धन, आत्मनिर्भरता की दिशा में पहल की सराहना

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ एवं उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बेटियों एवं आयोजकों से उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने कैंप कार्यालय पर भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और सक्षम बनाना समय की आवश्यकता है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ समाज में आगे बढ़ सकें।

राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कराटे संस्था (एस.ए.के.आई.ओ.) के सहयोग से संचालित इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रयास बेटियों को जागरूक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षकों एवं आयोजकों ने भी इस पहल को समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में उपयोगी बताते हुए निरंतर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments