
रुद्रा ग्रीन अपार्टमेंट में आयोजित शिविर में एसीपी पनकी मनोज कुमार सिंह रहे मुख्य अतिथि
- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। मदर्स डे के अवसर पर संकल्प सेवा समिति द्वारा 257वां रक्तदान शिविर रुद्रा ग्रीन अपार्टमेंट, कल्याणपुर बिठूर रोड में आयोजित किया गया। इस शिविर में सोसाइटी के 27 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी पनकी मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही समिति के संरक्षक अनिल सिंह बाबा ने भी उपस्थित होकर सभी रक्तदाताओं एवं आयोजन टीम का उत्साहवर्धन किया।

शिविर के सफल आयोजन में रविंद्र सिंह चौहान सहित समिति के सदस्यों एवं रुद्रा ग्रीन सोसाइटी के निवासियों का विशेष सहयोग रहा।
संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने सभी रक्तदाताओं, रुद्रा ग्रीन सोसाइटी के सदस्यों, विशेष रूप से सहयोग देने वाले रविंद्र सिंह चौहान, एसीपी मनोज कुमार सिंह, संरक्षक अनिल सिंह बाबा, सभी मातृशक्तियों, ब्लड बैंक टीम, पत्रकार बंधुओं एवं समिति के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और समाज में ऐसे शिविर मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम हैं।


