HomeNEWSसुगम यातायात योजना के तहत शहर के प्रमुख चौराहों का निरीक्षण

सुगम यातायात योजना के तहत शहर के प्रमुख चौराहों का निरीक्षण

घंटाघर, परेड, बड़ा चौराहा एवं फूलबाग में यातायात व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात योजना “रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन (RTC) स्कीम” के अंतर्गत शहर के प्रमुख चौराहों — घंटाघर, परेड, बड़ा चौराहा एवं फूलबाग का भौतिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था, सड़क पर वाहन दबाव, अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालन, सड़क किनारे अतिक्रमण तथा प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन की स्थिति का गहन अवलोकन किया।

पुलिस उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया कि शहर में सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अवैध पार्किंग हटाने, सभी चौराहों एवं तिराहों से कम से कम 100 मीटर तक ई-रिक्शा एवं ऑटो खड़े न होने देने तथा सड़क पर अनावश्यक रूप से रुकने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने बताया कि “रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन (RTC) स्कीम” का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments