व्यवस्थाओं, अनुशासन एवं साफ-सफाई को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- शालिनी शर्मा
लखनऊ। आज दिनांक 12.05.2026 को डीसीपी (ट्रैफिक) रवीना द्वारा यातायात पुलिस लाइन, लखनऊ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर की व्यवस्थाओं, अनुशासन, साफ-सफाई एवं ड्यूटी से संबंधित विभिन्न पहलुओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया।
उन्होंने ड्यूटी के दौरान अनुशासन, समयबद्धता एवं जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।


