HomeNEWSपुलिस उपायुक्त पश्चिम ने थाना सचेंडी व चौकियों का किया निरीक्षण

पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने थाना सचेंडी व चौकियों का किया निरीक्षण

महिला हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय और बंदी गृह की व्यवस्थाओं की समीक्षा, नव नियुक्त पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा बुधवार रात्रि थाना सचेंडी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय एवं बंदी गृह का जायजा लेते हुए अभिलेखों, शिकायतों के निस्तारण तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

इसके साथ ही चौकी बिन्नौर एवं चौकी मंडी का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान नव नियुक्त रिक्रूट पुलिसकर्मियों को ड्यूटी संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए अनुशासन, जनता के प्रति व्यवहार तथा सतर्कता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, सजगता और ईमानदारी के साथ करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments