HomeNEWSपीएसी पूर्वी जोन जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन

पीएसी पूर्वी जोन जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन

भुल्लनपुर पीएसी में तीन दिवसीय अंतर वाहिनी प्रतियोगिता सम्पन्न, पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

  • रोशनी सिंह

वाराणसी। प्रांतीय सशस्त्र बल की 34वीं वाहिनी, भुल्लनपुर में आयोजित 09वीं पीएसी पूर्वी जोन अंतर वाहिनी जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन समारोह परेड ग्राउंड में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 11 जून से 13 जून 2026 तक किया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी वाराणसी अनुभाग मनोज कुमार सोनकर ने विजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम आयोजन सचिव एवं सेनानायक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

प्रतियोगिता में पूर्वी जोन की कुल 10 वाहिनियों के 215 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जूडो चैम्पियनशिप में 36वीं वाहिनी रामनगर, वाराणसी ने 4 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 48वीं वाहिनी सोनभद्र दूसरे स्थान पर रही।

बूसू चैम्पियनशिप में 36वीं वाहिनी ने 40 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, वहीं 48वीं वाहिनी 39 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। पेचक सिलाट प्रतियोगिता में 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर ने 9 स्वर्ण, 2 रजत एवं 2 कांस्य पदकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 04वीं वाहिनी प्रयागराज दूसरे स्थान पर रही।

कराटे प्रतियोगिता में 36वीं वाहिनी प्रथम एवं 39वीं वाहिनी द्वितीय स्थान पर रही। वहीं ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में 36वीं वाहिनी ने 48 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि 42वीं वाहिनी दूसरे स्थान पर रही।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने सभी टीम प्रबंधकों एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपसेनानायक राजकुमार, सहायक सेनानायक मोहम्मद फज़ील सिद्दीकी, शिविरपाल तेज बहादुर सिंह, बदन यादव, सुधीर कुमार सिंह, धीरेन्द्र सिंह एवं बृजेश राय सहित निर्णायक मंडल और अन्य अधिकारियों का विशेष योगदान रहा। समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments