HomeNEWSहैलट अस्पताल के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

हैलट अस्पताल के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

72 वाहनों के चालान, 3 वाहन सीज; यातायात व्यवस्था सुधारने के दिए गए निर्देश

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को सुगम यातायात योजना (आरटीसी) के अंतर्गत हैलट अस्पताल क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा की उपस्थिति तथा एडीसीपी यातायात श्री कपिल देव सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया।

अभियान हैलट अस्पताल के दोनों ओर लगभग एक-एक किलोमीटर क्षेत्र में चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण हटवाए गए तथा यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 72 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 3 वाहनों को मौके पर सीज भी किया गया।

अधिकारियों ने अभियान के दौरान क्षेत्र की यातायात व्यवस्था, वाहन दबाव और आमजन की आवाजाही का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद मध्य जोन टीआई, सेक्टर प्रभारी, रूट मार्शल, चौकी प्रभारी हैलट एवं अन्य यातायात कर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे नियमित रूप से क्षेत्र में सक्रिय रहकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें तथा दोबारा किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दें।

निरीक्षण के दौरान हैलट अस्पताल के सामने स्थित दो कटों की स्थिति का भी परीक्षण किया गया। समीक्षा के बाद निर्णय लिया गया कि एक कट को पूरी तरह बंद किया जाएगा, जबकि दूसरे कट का उपयोग केवल पैदल यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए किया जाएगा। इससे मरीजों, तीमारदारों एवं आम नागरिकों को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित आवाजाही की सुविधा मिल सकेगी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि “रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन (आरटीसी) योजना” का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को जाम से राहत दिलाना तथा यातायात को अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाना है। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments