HomeNEWSआरटीसी स्कीम की समीक्षा बैठक आयोजित, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए...

आरटीसी स्कीम की समीक्षा बैठक आयोजित, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए गए निर्देश

14 प्रमुख रूटों पर 16 रूट मार्शल तैनात, ट्रैफिक दबाव में आई कमी

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। डीजी परिपत्र संख्या 23/26 दिनांक 07 अप्रैल 2026 के अनुपालन में गुरुवार को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा पुलिस ऑफिस सभागार में आरटीसी स्कीम (रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन योजना) की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

बैठक के दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात ने बताया कि आरटीसी स्कीम के अंतर्गत शहर के चिन्हित 14 प्रमुख रूटों पर कुल 16 रूट मार्शलों की तैनाती की गई है। ये रूट मार्शल पीक ऑवर्स के दौरान यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रभावी मॉनिटरिंग और सतत निगरानी के चलते शहर के विभिन्न व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक दबाव में कमी दर्ज की गई है तथा अधिकतम ट्रेवल टाइम भी कम हुआ है, जिससे आमजन को राहत मिली है।

गोष्ठी के दौरान संबंधित रूट मार्शलों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक चिन्हित चौराहे एवं तिराहे पर यातायात संचालन पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा पीक ऑवर्स में विशेष सतर्कता बरतते हुए जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए।

इसके अलावा अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त प्रवर्तनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि आमजन को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

पुलिस उपायुक्त यातायात ने सभी रूट मार्शलों को “5 ई” के सिद्धांत पर कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि आरटीसी स्कीम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर शहरवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से अधिकतम राहत दिलाई जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments