
जिला मुख्यालय पर नारेबाजी के साथ सौंपा गया ज्ञापन
- सौम्या पांडेय
कानपुर नगर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पर महोबा के समाजवादी पार्टी सांसद द्वारा कथित अशोभनीय, अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा, कानपुर महानगर द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
यह प्रदर्शन भाजपा कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहीं। प्रदर्शन के दौरान “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “अखिलेश यादव माफी मांगो” जैसे नारे लगाए गए।
प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी कानपुर नगर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह को दिया गया।
लोकतांत्रिक मर्यादाओं के उल्लंघन का आरोप
ज्ञापन में कहा गया कि प्रधानमंत्री केवल किसी दल विशेष के नेता नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की लोकतांत्रिक आस्था और भारत के संवैधानिक सम्मान के प्रतीक हैं। ऐसे में उनके प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है।
महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। संगठन ने इस प्रवृत्ति की कड़ी निंदा करते हुए संबंधित सांसद के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की मांग की।
कड़ी कार्रवाई की मांग
महिला मोर्चा ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधि संवैधानिक पदों की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने का साहस न कर सके।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहीं उपस्थित
प्रदर्शन में सरोज सिंह, अनीता त्रिपाठी, डॉ. विजया तिवारी, रीता शास्त्री, पूनम कपूर, रंजीता पाठक, अनीता चतुर्वेदी, बबीता निगम, अर्शी सुल्तान, सीमा एमबीए, रीता पासवान, राधा सैनी, अनीता सोनी, पूनम कंवर, प्रीति साहू, लक्ष्मी शुक्ला, सुधा सिंह, सुमित्रा प्रजापति, अनामिका पाल, बबीता चौहान, गीता सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, प्रेमलता तिवारी, मधु तिवारी, रीना गुप्ता, वंदना बबली, पुष्पा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
इसके अलावा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा, प्रशांत त्रिपाठी, सुरेश गुप्ता, अभिमन्यु सक्सेना, सचिवेंद्र सिंह सेंगर सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


