HomeNEWSसर्राफा व्यापार मंडल ने किया सांसद रमेश अवस्थी का आत्मीय सम्मान

सर्राफा व्यापार मंडल ने किया सांसद रमेश अवस्थी का आत्मीय सम्मान

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर व्यापारियों ने व्यक्त किया उत्साह, जनसेवा के लिए मिली नई ऊर्जा

  • राकेश कुमार

कानपुर नगर। सर्राफा व्यापार मंडल द्वारा पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में एक सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी का व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संगठन की मजबूती और जनसमर्थन की जीत बताया।

इस सम्मान से अभिभूत सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि आप सभी का स्नेह, विश्वास और समर्थन उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने सभी सम्मानित व्यापारियों एवं पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments