HomeNEWSसंयुक्त परिवार संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए “मिलाप 2026” अभियान की...

संयुक्त परिवार संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए “मिलाप 2026” अभियान की शुरुआत

शहर की कई सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर परिवारों में प्रेम, सम्मान और एकता का संदेश दिया

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। शाइनिंग कानपुर द्वारा शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं एनजीओ के सहयोग से संयुक्त परिवार संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मिलाप 2026” अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य परिवारों में एकता, प्रेम और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करना है।

इस अभियान में वी फाउंडेशन, अनहद फाइनेंशियल सर्विसेज, गोल्डन क्लब, मिशन एनजीओ, पवन गंगा सेवा संस्थान, हेल्थ मेडिकल सेंटर, जीटीबी अस्पताल तथा बेटियां फाउंडेशन सहित कई संस्थाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में संयुक्त परिवारों की परंपरा कमजोर होती जा रही है, ऐसे में समाज में पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए इस प्रकार के अभियानों की आवश्यकता है। “मिलाप 2026” के माध्यम से परिवारों को जोड़ने और सामाजिक समरसता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, अनूप निगम, रिटायर्ड डीआईजी रतन सर, डॉ. विनीता, अनुज निगम, भावना, अनहद, डॉ. पारुल, अभिलाष, दयाल, हर्ष, अनुराग, स्नेहलता, राहुल, सुनीता, दिनेश वाशने, अनीता, अखिल, श्री गोपाल तुलसियाँ, इला, अमित, काजल, अर्पित, नेहा, आदित्य, संजना, सुनील, डॉ. कटियार, शिप्रा, नीति एवं प्रमोद गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments