विश्व परिवार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सिमरन कौर ने सरदार प्रमोद सिंह केशावत को सौंपी जिम्मेदारी
- ऋषभ कुमार
कानपुर नगर। सुख सिमरन फाउंडेशन ट्रस्ट की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सिमरन कौर ने विश्व परिवार दिवस के अवसर पर कानपुर देहात के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की। इस दौरान सरदार प्रमोद सिंह केशावत को संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए कानपुर देहात का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम कृपालपुर में किया गया, जहां हजारों लोग एक परिवार के रूप में एकत्रित हुए। कार्यक्रम में डॉ. सिमरन कौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम का संचालन सभासद शिव सिंह नायक ने किया, जबकि इसकी रूपरेखा मनोनीत सभासद जय कुमार उर्फ बबलू भारती द्वारा तैयार की गई।
इस अवसर पर सभासद शिव नाथ कुशवाहा, नरेंद्र सिंह पाल, सुनील राजपूत, आदेश यादव, रामपाल बंजारा, समाजसेवी हाजी अबरार अली, जिला पार्टी कार्यालय प्रभारी रमेश सिंह बंजारा, मुकुट सिंह, खुशी लाल, दक्षिण मुखी मंदिर के संत बाबा महंत जी तथा युवा साथी शिवम् सिंह बंजारा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सिमरन कौर एवं उनके सहयोगी सरदार तेजिंदर सिंह ने कानपुर देहात की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के लिए संगठन पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।
साथ ही डॉ. सिमरन कौर ने जनता के समक्ष यह भी कहा कि वह अकबरपुर का नाम परिवर्तन किए जाने को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करेंगी।
कार्यक्रम का समापन “जय हिंद, जय भारत” के नारों के साथ हुआ।


