HomeNEWSहमीरपुर जेल में महिला कैदियों के लिए मेंस्ट्रुअल हाइजीन सुविधा का विस्तार

हमीरपुर जेल में महिला कैदियों के लिए मेंस्ट्रुअल हाइजीन सुविधा का विस्तार

सुभाषिनी शिवहरे फाउंडेशन ने स्थापित की सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग और इनसिनेरेटर मशीन, स्वास्थ्य जागरूकता सत्र भी आयोजित

  • अनुभव सिंह

हमीरपुर। सुभाषिनी शिवहरे फाउंडेशन द्वारा महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए हमीरपुर जेल में महिला कैदियों के लिए मेंस्ट्रुअल हाइजीन सुविधाओं का विस्तार किया गया।

16 मई 2026 को आयोजित कार्यक्रम में जेल सुपरिन्टेंडेंट श्री मंजीव विश्वकर्मा तथा वंदना अग्रवाल, जज डिवीजन/सेक्रेटरी डीएलएसए, हमीरपुर की उपस्थिति में जेल परिसर में सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन एवं इनसिनेरेटर मशीन का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

इस पहल के तहत महिला कैदियों को वेंडिंग मशीन के माध्यम से मुफ्त सैनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि इनसिनेरेटर मशीन के जरिए इस्तेमाल किए गए नैपकिन का सुरक्षित एवं प्रदूषण-मुक्त निपटान सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम में संस्था की ओर से डॉ. सुभाषिनी खन्ना सहित जेल प्रशासन के प्रतिनिधि, महिला बंदी, जेल कर्मचारी एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेंस्ट्रुअल हाइजीन को लेकर एक जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान, सही उत्पाद चयन तथा मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक कलंक को दूर करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि संस्था अब तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न जेलों एवं सामुदायिक केंद्रों में कुल 10 सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें स्थापित कर चुकी है तथा भविष्य में भी इस तरह की सामाजिक पहलों को आगे बढ़ाने की योजना है।

संस्था ने बताया कि यह पहल 28 मई को मनाए जाने वाले वैश्विक मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे की भावना से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और गरिमा को प्राथमिकता देना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments