HomeNEWSसाइबर थाना पुलिस ने 102 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए

साइबर थाना पुलिस ने 102 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए

करीब 22 लाख रुपये कीमत के मोबाइल मालिकों को सौंपे गए, लोगों ने पुलिस टीम का जताया आभार

  • विवेक कुमार

औरैया। जनपद की साइबर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 102 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है।

अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में साइबर थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की सहायता से विभिन्न स्थानों पर मोबाइल ट्रैक कर उन्हें बरामद किया। साइबर थाना प्रभारी के अनुसार बरामद मोबाइलों में सबसे अधिक 33 मोबाइल वीवो कंपनी के हैं। इसके अलावा 16 रेडमी, 14 ओप्पो सहित अन्य कंपनियों के मोबाइल फोन भी शामिल हैं।

सभी मोबाइल धारकों को साइबर थाना बुलाकर आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके मोबाइल वापस सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके फोन दोबारा मिल पाएंगे, लेकिन साइबर थाना पुलिस की सक्रियता और तकनीकी प्रयासों से यह संभव हो सका।

पुलिस ने आमजन से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें तथा सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को जल्द ट्रैक कर बरामद किया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments