
47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में व्यवस्थाओं का किया गया गहन अवलोकन
- आशा चौधरी
गाजियाबाद। पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मेरठ अनुभाग द्वारा 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद का वार्षिक भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान वाहिनी में उपलब्ध प्रशासनिक व्यवस्थाओं, अनुशासन, आवासीय सुविधाओं, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों का विस्तृत रूप से अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा जवानों की कार्यप्रणाली एवं संसाधनों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाया जाए, ताकि बल की कार्यक्षमता और अधिक प्रभावी हो सके। साथ ही अनुशासन एवं प्रशिक्षण स्तर को और बेहतर करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए तथा वाहिनी की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी रखने पर बल दिया।


