अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश
- मनीषा जैन
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक एम. मुस्ताक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, ललितपुर के सभागार में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी कार्रवाई तथा लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा की गई। साथ ही जनशिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में बीट पुलिसिंग को मजबूत करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त गोष्ठी के अन्य महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसुनवाई में संवेदनशीलता बरतने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


