खागा क्षेत्र में आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया गया जागरूक
- निखिल गुप्ता
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी खागा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। “Zero Fatality District” कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को खागा क्षेत्र स्थित नोबस्ता बाईपास ओवरब्रिज के नीचे आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, तेज गति से वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं जनपद को “जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट” बनाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।


