HomeNEWSहीट वेव को लेकर प्रशासन सतर्क, पंचायत भवनों में कूलर और शीतल...

हीट वेव को लेकर प्रशासन सतर्क, पंचायत भवनों में कूलर और शीतल पेयजल की व्यवस्था के निर्देश

जिलाधिकारी अमित आसेरी ने तिंदवाड़ा और महोखर ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण

विष्णु पटेल

बांदा। भीषण गर्मी और हीट वेव के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी अमित आसेरी ने ग्राम पंचायत तिंदवाड़ा एवं महोखर का निरीक्षण कर पंचायत भवनों में आमजन के लिए राहत संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत भवनों में कूलर, शीतल पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पंचायत भवनों को आमजन के लिए राहत केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया, ताकि लोग तेज धूप और लू से बचाव कर सकें।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को निर्देशित किया कि जनपद की सभी पंचायत भवनों में तत्काल प्रभाव से कूलर, ठंडे पेयजल तथा आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी भी करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments