HomeNEWSनवागंतुक रिक्रूट आरक्षियों को डीसीपी सेंट्रल ने किया ब्रीफ

नवागंतुक रिक्रूट आरक्षियों को डीसीपी सेंट्रल ने किया ब्रीफ

थाना नजीराबाद निरीक्षण के दौरान अनुशासन, जिम्मेदारी और संवेदनशील व्यवहार पर दिया जोर

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना नजीराबाद में नवागंतुक रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफ किया गया। इस दौरान आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, कानून-व्यवस्था के प्रति सजगता तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीसीपी सेंट्रल ने आरक्षियों को ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने, पुलिस आचरण एवं विभागीय मर्यादाओं का पालन सुनिश्चित करने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदाराना उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की सकारात्मक छवि बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

इसके उपरांत अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना नजीराबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाना परिसर एवं व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर डॉ. अर्चना सिंह एवं स्वरूपनगर एसीपी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments